brahmakumaris bhinmal
संगीत सात सुरों को, राजयोग आत्मा के साथ मूल्य को जगाता है – बीके गीता
उपरोक्त बोल ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र की संचालिका बीके गीता बहन ने वॉइस ऑफ भीनमाल के फिनाले प्रोग्राम में राजयोग की व्याख्या बताते हुए कहा उन्होंने कहा साधना के लिए एकांत और एकाग्रता की आवश्यकता होती है। ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र,युवा प्रभाग (RERF), रेडियो मधुबन तथा खेतावत फाइनेंशियल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वॉइस ऑफ भीनमाल कॉन्टेस्ट का फिनाले कृष्णा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रेमराज बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह राठौड़ दासपा, मुंबई से प्रसिद्ध सिंगर कविता प्रसाद, सिंगर कुसुम, रेडियो मधुबन से RJ रमेश भाई, सौजन्यकर्ता ओमप्रकाश खेतावत, अशोक खेतावत के मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर डॉ प्रेम राज बोहरा ने सभी प्रतिभागी प्रतिभागियों को अपने शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी का उदाहरण देते हुए राजयोग की महिमा की। सौजन्यकर्ता ओम प्रकाश खेतावत ने कहा भीनमाल में इतनी अच्छी प्रतिभाये है जिनको चुनने का कार्य ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया जो सराहनीय है । श्रवण सिंह राठौड़ ने युवा कलाकारों को सतत अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी और संस्था को शुभकामनाएं दी। RJ रमेश भाई ने रेडियो मधुबन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का परिचय दिया। इस दौरान ऍड. सुरेश बोहरा ने रामायण की चौपाई गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात नैना बहन ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तथा पिंडवाड़ा से आए हुए जगदीश भाई ने एक सुंदर मारवाड़ी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस कॉन्टेस्ट में कुल 35 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया जिनमें से चुने गए प्रतिभागियों में से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय निर्णायक सिंगर कविता प्रसाद, सिंगर कुसुम द्वारा घोषित किए गए । जिनमें प्रथम स्थान भरूड़ी के सुमित कुमार, द्वितीय स्थान नरेश दहिया तथा मनीषा परमार और तृतीय स्थान कार्तिक परिहार, मुकेश कुमावत, बीके सुमन ने प्राप्त किया। इस दौरान सिंगर कविता प्रसाद और सिंगर कुसुम ने आध्यात्मिक प्रेरणादायी गीतो द्वारा अपनी बहोत सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रौनक बढाई। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्जुन भाई द्वारा किया गया तथा धन्यवाद भारत विकास परिषद संरक्षक नैनाराम जी चौहान द्वारा दिया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद से संदीप देवासी, महेंद्र जी शर्मा, गुमानसिंह राव, हेल्पिंग नेचर फाउंडेशन के ओखा राम बोस, उद्बोधक मीठालाल जांगिड़, मीना अग्रवाल, शारदा खेतावत, ममता खेतावत, हसमुख भाई, गणेश भाई, बीके कीर्ति बहन, बीके संध्या बहन, बीके अंजलि बहन ने अपनी प्रमुख उपस्थिति दर्शायी।
brahmakumaris bhinmal
भीनमाल: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीके गीता बहन सम्मानित
भीनमाल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शहर के शिवराज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ भीनमाल सेंटर की संचालिका बीके गीता बहन को स्थानीय प्रशासन द्वारा उपखंड स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा शर्मा, एसडीएम मोहित कासनियां एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सामाजिक व मानव सेवा कार्यों के लिए बीके गीता बहन को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक अभियानों—विशेष रूप से 139 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, व्यापक वृक्षारोपण अभियान तथा युवाओं व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार आयोजित किए जा रहे शिविरों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
brahmakumaris bhinmal
BK Geeta sister was honored with Bharat Shri Award
भीनमाल सेंटर प्रभारी बीके गीता बहन को भारत श्री अवॉर्ड से नवाजा गया
brahmakumaris bhinmal
13 वे वार्षिकोत्सव निमित्त एक विशेष कार्यक्रम “घर बने मंदिर”
ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र के प्रभु वरदान भवन के 13 वे वार्षिकोत्सव निमित्त एक विशेष कार्यक्रम “घर बने मंदिर” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम पूज्य मुनिराज हितेश चंद्र विजय जी महाराज साहब के पावन सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने मुख्य उद्बोधन में कहा प्रत्येक घर के सदस्य को अपने अहंकार का त्याग कर स्वयं का परिवर्तन करना चाहिए जितना स्वयं में सत्यता, विनम्रता, सेवा भाव जैसे गुण व्यवहार में आएंगे उतना हमारे संबंध और व्यवसाय दोनों अच्छे होंगे। सतत अभ्यास और सत्संग से ही अहंकार दूर हो सकता है जो झुकना जानता है वह स्नेही और जो झुकाना चाहता है वह अहंकारी है इसलिए पहले खुद झुके तो अन्य को झुका सकते हैं। ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल की संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने बदलते परिवेश में परिवार और समाज में आए हुए बदलाव का विस्तृत वर्णन करते हुए विशेष महिलाओं से आग्रह किया कि वह घर के वातावरण में सात्विक अन्न, सादगी, मधुरता का प्रयोग करें। आपने हर महिला को एक देवी स्वरूप में विचरण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सांस और बहू के संबंध को मजबूत करने हेतु बहु को गृह लक्ष्मी के रूप में श्रृंगार कर पूजन कर मेल मिलाप का कार्यक्रम भी रखा गया। महिलाओं ने भावुक होकर इस गतिविधियों में भाग लिया महिलाओं ने अपना अनुभव भी सुनाया कि हमें यह महसूस हुआ कि हमें घर में और अधिक प्रेम और एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ श्रवण जी मोदी ने परिवारों में तनाव कम करना और घरों में नशे की प्रवृत्ति को कम करने की बात कही उन्होंने कहा आज वातावरण बहुत नकारात्मक है जो कम से कम घर का वातावरण सभी को बहुत अच्छा बना कर रखना चाहिए कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम को करने की उन्होंने आवश्यकता बतायी और संस्थान के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र रानीवाड़ा की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने अपने शब्द सुमनों द्वारा सभी मेहमानों का स्वागत किया तत्पश्चात दियाकुमारी द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का मुख्य संचालक ब्रह्माकुमारी राजयोग मंड़ार की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने किया। इस कार्यक्रम मे दिव्यचन्द्र विजयजी म.सा., वैराग्य विजयजी म.सा ,चन्दनबाला मोदी, शारदादेवी अग्रवाल, नरेन्द्रजी आचार्य, देवेंद्रजी भण्डारी, ओमप्रकाशजी खेतावत, नैनारामजी चौहान, गुमानसिंहजी राव, राजुभाई जैन, संदीप देवासी, मुकेश भाई, गणेश भाई, नरेंद्र भाई, सुमित भाई ने अपनी प्रमुख उपस्थिती दर्शायी।















